डिंडोरी से दीपक ताम्रकार की रिपोर्टः डिंडोरी नगर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 310 जोड़ों का विवाह आयोजित किया गया। इस दौरान बारात गायत्री मंदिर से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुई जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बारात में जमकर डांस किया। वहीं 2 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह मंच से काजी ने कराया।
पंडित,पंडा और मौलवी की मौजूदगी में हुए इस सामूहिक आयोजन के साक्षी बनीं हजारों की जनता। कलेक्टर विकास मिश्रा ने वधुओं के पैर पड़कर उन्हें गिफ्ट भेंट किए।
जनप्रतिनिधि हुए शामिल
अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन का जिसकी तैयारी जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने जोर-शोर से की। कलेक्टर की मंशा थी की आयोजन सरकारी न लगे इसीलिए नगर और जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया। इस दौरान विकास खंड डिंडोरी,अमरपुर,करंजिया और बजाग से कुल 310 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया, इनमें दो जोड़े मुस्लिम वर्ग के थे।
दहेज का सामान किया गिफ्ट
सभी जोड़ो को शासन की योजना अंतर्गत 12 हजार 950 रु के आभूषण बाकी राशि के दहेज के सामान जिनमे पलंग,बिस्तर,एलईडी टीवी,बर्तन आदि शामिल थे,वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी दिल खोलकर वर ओर वधु को अपनी अपनी क्षमता अनुसार गिफ्ट दिया। इनमें,छाता,श्रृंगार सेट,चश्मा,घड़ी,पर्स,साड़ी,चुनरी आदि सामाग्री।
वहीं इस आयोजन में काजी ने निकाह पढ़ाते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ की। वहीं मुस्लिम वर्ग की युवती ने भी निकाह आयोजन और प्रदेश सरकार की योजना की प्रशंसा की।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
8 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
23 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines