डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक महिला का अर्धनग्न हालत में जला हुआ शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कोहानी देवरी के बड़ईगड़ रोड में स्थित बस स्टैंड मोहल्ला में एक झोपड़ीनुमा मकान में अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास है। जानकारी लगने के बाद शहपुरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच मामले की विवेचना कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि ग्राम कोहानी देवरी निवासी चंदन सिंह धुर्वे के खेत एक कोठार बना हुआ है। चंदन सिंह बुधवार को झोपड़ी के दरवाजे का सांकल लगाकर घर चला गया था।
गुरुवार की सुबह जब वह झोपड़ी में पहुंचा तो उसके अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ नजर आया। एसपी ने बताया कि महिला के चेहरे की पहचान छुपाने के लिए उसे जला दिया गया है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सहित अन्य अमला मौके पर पहुंच गया है। आसपास के गांव में इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि 25 से 30 वर्ष की महिला लापता तो नहीं है। यदि ऐसी कोई ऐसी जानकारी मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
16 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
16 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
18 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
20 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines