डॉ. जितेंद्र सिंह कौन? जो चुनाव में पूर्व CM को दे चुके हैं मात, उधमपुर सीट से भरा नामांकन

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। अब पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आइए जानते हैं कि कौन हैं डॉ. जितेंद्र सिंह।

Jitendra Singh

डॉ. जितेंद्र सिंह

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस फेज में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर समेत 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसी क्रम में मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तीसरी बार उधमपुर सीट से ताल ठोक रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं डॉ. जितेंद्र सिंह?

विज्ञापन

कौन हैं डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उधमपुर से तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद को मात दी थी। उसके बाद 2019 के चुनाव में उनका सामना कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से हुआ था और जितेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। अगर पिछले दो लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा था।

विज्ञापन

मोदी सरकार में मंत्री हैं डॉ. जितेंद्र सिंह

डॉ. जितेंद्र सिंह की पार्टी के साथ सरकार में भी मजबूत पकड़ है। वे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। साथ ही वे जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता भी थे। उनके पास पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग की जिम्मेदारी है। वे राज्यमंत्री हैं।

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह के खिलाफ चौधरी लाल सिंह लड़ सकते हैं चुनाव

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ कठुआ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन का पर्चा भरा। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस सीट से चौधरी लाल सिंह को उतार सकती है। चौधरी लाल सिंह 2004 और 2009 में सांसद रह चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ