हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी है सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
digvijay singh targets bjp

New Parliament Inauguration: विपिन श्रीवास्तव। 28 मई को देश की नई संसद भवन का उद्घाटन होना है। लेकिन इस मुद्दे पर देशभर में सियासत भी जारी है। कांग्रेस सहित 19 दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। खंडवा पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी निशाना साधा है।

राष्ट्रपति को करना चाहिए उद्घाटन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान कर रही है, इसलिए समस्त विपक्ष इस कार्यक्रम का विरोध कर रहा है और इस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल। क्योंकि भारतीय संविधान के आर्टिकल 79 में यह प्रावधान है कि पार्लियामेंट महामहिम राष्ट्रपति के डायरेक्शन पर काम करता है। स्पीकर और चेयरमैन राज्यसभा के डायरेक्शन में काम करता है। बिना राष्ट्रपति के दस्तखत के न बैठक हो सकती है और न ही कार्यक्रम। इसलिए इस पद का नरेंद्र मोदी जी ने अपमान किया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘नए संसद भवन के शिलान्यास में महामहिम राष्ट्रपति जी को नहीं बुलाया गया और ना ही उद्घाटन में बुलाया जा रहा है। एक आदिवासी महिला महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान हुआ है, इसलिए विपक्षी दल इस आयोजित कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं।’

विज्ञापन

निमाड़ के दौरे पर हैं दिग्विजय सिंह 

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों निमाड़ के दौरे पर हैं, 2023 को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए वह लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola