BJP Candidate Rodmal Nagar Uniqe Reply to Digvijay Singh Allegation: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के नेता अक्सर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर देखने को मिल रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर सांसद रहते कई लोगों की जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा किया है। अब दिग्विजय सिंह के आरोप पर रोडमल नागर का जवाब आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी छवि खराब करना चाहती है।
छवि खराब करने की कोशिश
मालूम हो कि रोडमल नागर राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और इसी सीट से दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी है। दिग्विजय सिंह ने अपने एक संबोधन दौरान रोडमल नागर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रोडमल नागर ने सांसद रहते कई लोगों की जमीनों को हड़पा है, उनके नाम पर कई अवैध प्रॉपर्टी हैं। दिग्विजय सिंह का यह आरोप है कि रोडमल नागर ने पिछले 10 साल में 1000 बीघा से अधिक जमीन खरीदी है। दिग्विजय सिंह के इन्हीं आरोपों पर रोडमल नागर ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस मेरी छवि खराब करना चाहती है।
यह भी पढे़ं: भोपाल के हाई प्रोफाइल स्कूल में 8 साल की मासूम से रेप, मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए सख्त, दिए कड़े निर्देश
दिग्विजय सिंह के मुंह में घी शक्कर
रोडमल नागर ने कहा कि दिग्विजय सिंह मेरी जितनी प्रॉपर्टी बता रहे हैं, अगर उसका 10 प्रतिशत मेरे पास आ जाए तो, ‘उनके मुंह में घी शक्कर’। आज कल सारा का सारा डाटा ऑनलाइन मौजूद है, कांग्रेस चेक कर सकती है कि मेरे पास कितनी प्रॉपर्टी है। दिग्विजय सिंह इतने बड़े आदमी हैं और ऐसे आरोप लगा रहे हैं जो निराधार हैं। उनके पास अगर इसका कोई सबूत है तो उन्हें उनको सामने रखना चाहिए।
कहां से कहां आ गई कांग्रेस
10 साल तक जनता के बीच से गायब रहने के बाद, रोडमल नागर ने कहा कि पूरी लोकसभा में गांव-गांव जाना संभव नहीं होता है। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने क्षेत्र के मुद्दों को सदन में रखूं। इसके साथ ही, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के अमित शाह को कूटने वाले बयान पर रोडमल नागर ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ही अराजकता वाली है। इसी वजह से आज कांग्रेस कहां से कहां आ गई।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
22 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines