Baba Bageshwar Start Hindu Ekta Yatra: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज (गुरुवार) अपनी ‘हिंदू एकता यात्रा’ को आगाज किया है। उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद लाखों अनुयायियों के साथ 9 दिन की पदयात्रा को शुरू किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब तक छतरपुर से ओरछा तक 1 किलोमीटर की यात्रा की हैं। रोजाना करीब 20 किलोमीटर पद यात्रा करेंगे, ये पदयात्रा 29 नवंबर यानि 9 दिन तक चलेगी। यात्रा के कुछ घंटे पहले बाबा बागेश्वर ने NEWS 24 के साथ बात करते हुए इस यात्रा का उद्देश्य बताया है।
क्या है यात्रा का उद्देश्य
बाबा बागेश्वर ने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वह हिंदुओं को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के जरिए वह हिंदुओं के बीच मौजूद जाति भेदभाव, छुआछूत, अगड़े और पिछड़े का फर्क मिटाने का काम करेंगे। हमारा उद्देश्य जात-पात को मिटाने के लिए भारत के साथ-साथ विदेश में रहने वाली हिंदुओं को सपोर्ट करना है। हिंदू एकता का उनके बोल दिखाना है हमें ये उम्मीद है कि हिंदू हर हाल में एक होंगे मकसद यही है कि भारत से हर हाल में चार-पांच के भेदभाव को मिटाकर भारत को भव्य और हिंदू राष्ट्र बनाना है।
MP News : Pandit Dhirendra Shastri ने NEWS-24 से की बात…जात पात मिटाओ, हिंदू एक हो जाओ यात्रा #madhyapradeshnews #chatarpur #dhirendrakrishnashastri #news24mpcg@lalluram_news pic.twitter.com/6tjfXFVJqv
— News24 MP-CG (@News24_MPCG) November 21, 2024
‘हिंदुआ को बर्बाद किया जा रहा है’
चुनाव के बीच यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव हो गए हैं यहां का मुख्यमंत्री बन गया है और देश में प्रधानमंत्री भी बन गया है। मंदिर मिट रहे है मंदिरों पर कब्जे हो रहे हैं, मस्जिद बनाई जा रही हैं। हिंदुआ को बर्बाद किया जा रहा है, डराया जा रहा है, लव जिहाद हो रहा है, घर के घर बर्बाद हो रहे है, बेटियां भाग रही है इसलिए हमें लगा कि अब सिर्फ मन की बात से या पर्चा बनाने से देश का भला नहीं होगा। अब हमे पूरे देश का पर्चा बनाना पड़ेगा।
‘हिंदू अपने घर से बाहर निकले’
यात्रा की शामिल होने वाले लोगों की भीड़ को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि यह यात्रा किसी को भीड़ दिखाने के लिए नहीं है यह यात्रा हिंदुओं को जगाने के लिए है। देश से जात-पात को मिटाने के लिए है। इस यात्रा का मकसद है हिंदू अपने घर से बाहर निकले हम इस यात्रा में देखना चाहते हैं कि हिंदू कौन-कौन है, जो अपने अधिकारों के लिए घर से बाहर निकलता है।
घर में बना लेते हैं पूरी क्रिकेट की टीम
इस दौरान उन्होंने अपने ‘बच्चे 2 ही अच्छे फिर उनके 30 क्यों?’ वाले बयान के सावल पर कहा कि इसमें गलत क्या कह दिया उनके 12-12, 14-14 बच्चे हो रहे हैं। पूरी क्रिकेट की टीम घर में बना लेते हैं, हमने ठीक कहा जब बच्चे 2 ही अच्छे तो फिर सबके लिए 2, देखो पीछे से आवाज आ रही है, तेल लगा लो डावर का, नाम मिटा दो बाबर का।
‘हम हिंदू मुसलमान नहीं चाहते’
इनता ही उन्होंने ओवैसी के ’15 मिनिट पुलिस हटा दो’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हटा दो 15 मिनट के लिए उनके लिए 5 मिनट के लिए हमारे लिए हम हिंदू एक होकर दिखाएंगे। हम किसी के ऊपर हमला नहीं करेंगे हम हिंसा वादी नहीं है हम अहिंसा के पुजारी हैं। हम इस देश में एकता चाहते है, हम इस देश में हिंदू मुसलमान नहीं चाहते, लोगों ने बना दिया है हम तो यहां खड़े होकर सिर्फ और सिर्फ हिंदू की बात करते हैं।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
11 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines