Bageshwar Dham Nameplate Controversy: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 10 दिन के अंदर अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगवा लें। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री गुरु पूर्णिमा पर अपने धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की तारीफ भी की।
धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छतरपुर जिले में गढ़ा स्थित अपने धाम में दरबार लगाया। तभी उन्होंने यूपी सरकार के दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने के आदेश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम बागेश्वर धाम में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को आदेश देते हैं कि अपनी दुकानों के बाहर नेमप्लेट लगा लें ताकि पता चल सके कि ये राम वाले है या रहमान वाले।
हमें कालनेमियों से दिक्कत है
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें न राम वालों से दिक्कत है और ना ही रहमान वालों से। हमें दिक्कत है कालनेमियों से। नाम बताने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आप जो हो दुकान के बाहर नेम प्लेट में टांग दो ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को धर्म भ्रष्ट ना हो। हमारा आदेश है 10 दिन के अंदर सभी दुकानदार नेम प्लेट लगवा लें। नहीं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, Video आया सामने, जानें क्या है विवाद?
योगी सरकार ने दिया था आदेश
बता दें कि यूपी में आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के रूट पर मौजूद सभी दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया था। हालांकि उनके इस आदेश के बाद विपक्ष के अलावा बीजेपी के सहयोगियों ने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए। बीजेपी के मुस्लिम नेताओं ने भी योगी सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जताया।
ये भी पढ़ेंः Regional Industry Conclave: छिन्दवाड़ा पर मेहरबान मोहन यादव सरकार, सौगातों का खुला पिटारा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
13 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines