धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सुल्तानपुर और बांदेड़ी में बदमाशों ने बीती रात मंदिरों को निशाना बनाया है। इस दौरान आरोपी भगवान की मूर्तियों पर चढ़े और आभूषण समेत दान-पेटी के ताले तोडक़र लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना मंगलवार बीती रात 2 से 4 बजे के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने अमझेरा थानांतर्गत गांव बांदेड़ी के श्रीराम मंदिर व सुल्तानपुर के 3 मंदिरों को निशाना बनाया। आरोपियों ने श्रीराम मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर व अंबिका माता मंदिर से मूर्तियों पर चढ़े आभूषण समेत छत्र, मुकुट, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का छत्र, तलवार समेत अन्य मंदिरों में रखी दानपेटियों से नकदी लेकर फरार हो गए।
लाखों की चोरी को दिया अंजाम
दोनों के मंदिरों में हुई चोरी में लाखों रुपए का सामान जाने का अनुमान है। वहीं सुल्तानपुर में एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद बदमाश कैद हो गए हैं। फुटेज में बदमाश बाइक पर सवार हैं और मुंह पर कपड़ा बंधा है। फिलहाल, चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। वहीं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी पहुंचे उन्होंने कहा कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं व लूट की घटनाएं हो रही हैं।
मिली सूचना के अनुसार ग्राम सुल्तानपुर के श्रीराम मंदिर में चांदी के पांच मुकुट-कुंडल, 4 छत्र, 1 मंगलसूत्र चोरी गया है। लक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान के दो चांदी के कुंडल, दो छत्र व राधाकृष्ण भगवान की 5 चांदी के कुंडल, 4 छत्र बदमाश चुराकर ले गए हैं। इसी तरह बांदेड़ी स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान का मुकुट, मंगलसूत्र, छत्र आदि चुराकर ले गए हैं।
दोनों ही वारदातों को पुलिस एक समान जोड़कर चल रही है। इसमें मंदिरों के ताले टूटे हैं। बदमाशों ने भगवान के वस्त्र की पेटियों के भी ताले तोड़े और वस्त्र बिखेर कर चले गए। बदमाश मंदिर के चैनलगेट के ताले तोड़कर घुसे थे।
सुल्तानपुर में कैमरे में कैद बदमाश
सुल्तानपुर में गंगामहादेव रोड स्थित श्रीराम और राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं । चोरी की घटना मिलते ही ग्रामीण मंदिर पहुंचे। इसके बाद तत्काल अमझेरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी को खंगाला गया। इसमें रात करीब 3 बजे बाइक सवार 4 बदमाश मंदिर में जाते हुए नजर आ रहे है। चोरी के बाद मंदिर से ये निकलते हुए देखे जा रहे है। इन बदमाशों ने मुहं को पकड़े से ढंक रखा है।
गश्त के बाद भी लगातार वारदात
अमझेरा थानाक्षेत्र में लगातार चोरियों की वारदात देखने को मिल रही है। पुलिस की गश्त के बावजूद बदमाशों के हौंसले बुलंद है और पुलिस की पहुंच से बदमाश दूर है। यहीं कारण है कि क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पिछले आठ दिनों में मंदिर समेत बाइक सवारों को रोककर दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं देखने को मिली है। साथ ही वाहनों की चोरी भी बढ़ गई है।
टेलिफोनिक चर्चा में बताया कि अमझेरा टीआइ सीबी सिंह ने बताया कि दोनों ही वारदात के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। घटना बीती रात 2 से 4 के बीच की है। बदमाश बाइक से आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विधायक प्रताप ग्रेवाल भी बानदेड़ी स्थित मंदिर में पहुंचे जहां पर उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ।
संबंधित खबरें
जवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 hr agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
4 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
6 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
6 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
7 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
21 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines