हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Road Accident: दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर 4 युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक सवार 4 युवक दीवार से टकरा गए, जिस कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक धार जिले के कुक्षी के ग्राम आली का पूरा मामला है। रविवार देर रात करीब 3 बजे चारों युवक आदिवासी फलिया से गाता का कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार से टकरा गई।

ये है मृतकों की पहचान

हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। मरने वाले में तीन युवक सतीश, प्रवीण, मुकेश ग्राम साल खेड़ा और एक युवक पन्केश ग्राम कनेरी का बताया जा रहा है। चारों मृतकों का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस 

थाना प्रभारी बृजेश मालवीय ने बताया कि रविवार देर रात 3:30 तकरीबन की घटना है, जो कि ग्राम आली में घटित हुई है, जहां पर कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दीवार से टकरा गए जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें