धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार रात को लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चार बाइक सवार लुटेरों किराना व्यापारी से मारपीट कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार धार जिले के जिराबाद चौकी अंर्तगत व्यापारी के साथ मारपीट कर लगभग दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
जीराबाद हाट बाजार से गंधवानी के व्यापारी नितेश जैन वसूली कर दो लाख रुपए नकद लेकर जा रहे थे, तभी जीराबाद अवलदा मार्ग के बीच में चार मोटरसाइकिल सवारों ने उसे बलपूर्वक रोका। बाइक रोकते ही बदमाश उन पर टूट पड़े और जमकर मारपीट करते हुए दो लाख रुपए लूटकर भाग खड़े हुए।
पुलिस की शिकायत तो भुगतना होगा अंजाम
लूट की वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। इधर पीड़ित व्यापारी ने रास्ते में आ-जा रहे लोगों को रोककर उनकी मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने संभावित मार्गों और चौक चौराहों पर नाकेबंदी कर बाइक सवारों की जांच पड़ताल की। बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस घटना के बाद लोगों में लूटपाट को लेकर भय की स्थिति निर्मित है।
संबंधित खबरें
देवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
5 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
23 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
23 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines