धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में तस्करी का मामला सामने आया है। यहां आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कंटेनर में पशु आहार की आड़ में शराब तस्करी (liquor smuggling) का भंडाफोड़ करते हुए 275 पेटी वाइन जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कंटेनर में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। टीम ने कटर से कटवाकर शराब को जब्त किया।
लाखों में है कीमत
दरअसल, धार जिले में आबकारी विभाग को नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने महू-नीमच रोड पर स्थित ‘होटल प्रतीक ढाबे के सामने एक कंटेनर से 275 पेटी शराब जब्त की है। वाहन और शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 52 लाख बताई जा रही है।
फिलहाल, आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम,1915(संशोधन, 2000) की धारा 34 (1)क /34(2 ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है। शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख है। कंटेनर नासिक का बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
देवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
17 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
5 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
23 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
23 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines