हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhar Crime News: नाबालिग से हैवानियत, दुष्कर्म कर शादी के लिए बनाया दबाव, मना करने पर कुएं में दिया धक्का

विज्ञापन

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने दुष्कर्म के बाद शादी के लिए मना करने पर नाबालिग को कुएं में फेंक दिया। किसी ने पीड़िता को बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। जब पीड़िता को होश आया तो वह अस्‍पताल में भर्ती थी। पीड़िता के परिजनों को भी अस्‍पताल से ही सूचना मिली थी जिसके बाद वे अस्‍पताल पहुंचे। नाबालिग ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया जिसके बाद परिजन उसे सरदारपुर थाने लेकर गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से निकली थी। रास्‍ते में आरोपी ओम पिता केलसिंह उसे जबरन खेत में ले जाकर उससे दुष्‍कर्म किया। आरोपी उसे शादी करने की बात कहता रहा।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग के मना करने और परिजनों को दुष्‍कर्म की बात बताने की बात कही जिसके बाद आरोपी ने गुस्‍से में फ‍िर पीड़िता से मारपीट कर खेत में बने कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे कुएं में से किसने निकाला और अस्‍पताल भिजवाया। उसे याद नहीं है। होश में आने के बाद वह अस्‍पताल में थी।

मेडिकल के बाद पीड़िता के कोर्ट के समक्ष होंगे बयान

सरदारपुर पुलिस ने पीड़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म, हत्‍या का प्रयास सहित अन्‍य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। टीआई दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी उसे रास्ते में मिला और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे कुएं में धक्का दे दिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब मेडिकल के बाद कोर्ट के समक्ष पीड़िता के बयान करवाएं जाएंगे। साथ ही जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola