MP Dhar Bhojshala ASI Team Survey: मध्य प्रदेश के धार जिले के फेमस भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम शुक्रवार सुबह ही पहुंच गई। फिलहाल ASI की टीम धार भोजशाला का सर्वेक्षण कर रही है, ASI की टीम के साथ आवश्यक सामग्री और श्रमिकों भी भोजशाला के अंदर भेजा चुका है। भोजशाला के सर्वे को कुछ घंटे बीत गए है, ASI की टीम भोजशाला का सच जानने के लिए यह तय कर रही है कि वह किस तरह से अपने सर्वे के प्रोसेस जारी रखेगी।
धार भोजशाला का सर्वे जारी
बता दें कि, भोजशाला मामले की याचिका पर सुनवाई के बाद फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार भोजशाला सर्वे के आदेश दिए थे। हाई कोर्ट के आदेशानुसार 5 सदस्यों की ASI की टीम 22 मार्च, 2024 की सुबह को भोजशाला पहुंच गई और सर्वे शुरू कर दिया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बताया कि सर्वे कितने दिन चलेगा, इस बात का पता सर्वे की शुरुआत के बाद ही साफ होगी। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि खोदाई और बाकी चीजों को सारी चीजें तकनीकी विशेषज्ञ तय करेंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव जबलपुर में गरजे, बोले- मध्य प्रदेश में भाजपा सभी सीट जीतकर कांग्रेस का क्लीन स्वीप करने को तैयार
धार भोजशाला के सर्वे पर क्या बोला ASI
इसके साथ ही ASI ने यह साफ कर दिया है कि जरूरत के आधार पर सर्वे के लिए आवश्यक उपकरण यहां लाए जाएंगे। विभाग ने यह भी बता दिया है कि सर्वे में जिस तरह के विशेषज्ञों की जरूरत होगी, वैसे विशेषज्ञों को सर्वे के लिए तैनात किया जाएगा।
ASI अदा करवाएगी नमाज
धार भोजशाला के ASI सर्वे के दौरान शुक्रवार सुबह से ही भोजशाला के बाहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि अंदर मीडियाकर्मियों तक को नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि विभाग को अपने एक आदेश के अनुसार आज भोजशाला में मुस्लिम समाज को शुक्रवार की नमाज अदा करवाना होगी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि ASI टीम दोपहर 12 बजे तक सर्वे का प्रथम चरण पूरा कर लेगी। नमाज के बाद ASI टीम सर्वे का दूसरा चरण शुरू करेगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines