धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपी बंदूक की नोक पर नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
कैसे बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम
घटना जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत सुल्तानपुर की है। बुजुर्ग फरियादी भगवान सिंह रघुवंशी ने इस लूट की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि मैं बाहर सोया हुआ था, बरामदे में मुझे थोड़ी सी खटपट की आवाज आई। मैं बिस्तर से खड़ा हुआ तभी मैंने देखा कि 5 से 6 लोग हाथ में बंदूक लिए खड़े है, मेरा बालक अतुल अंदर सोया था, मैंने उसका कहा तू तेरे पापा को फोन लगा दे वे गांव में जाएंगे।
सिर पर पत्थर मारकर किया घायल
फरियादी ने बताया कि मेरा एक पैर घर के बाहर और एक पैर अंदर था, मेरे को पकड़कर खींच दिया। मशीन के ऊपर पटका, सिर पर पत्थर से मारा। बुजुर्ग ने बताया कि मेरे बालक, मेरी घरवाली और मुझे तीनों को बिस्तर पर सुला दिया और 4 से 5 आदमी अंदर सामान बटोरने लगे। मेरे बालक के गले में 2 किलो चेन थी, 70 हजार रुपये का मोबाइल था, वह ले गए। हमारे पास दो बंदूक वाले खड़े थे। बदमाशों ने कहा कि बताओ माल कहां है, मैंने कहा कि मैं कल धार गया था मेरे पास पैसे नहीं है।
बदमाशों ने कहा कि दादी के पांव काट दो
बदमाश 5 से 7 किलो चांदी थी वह सब ले गए फिर कहा कि दादी के पांव काट दो और पांव काटने के लिए हथियार लेकर तैयार हो गए। मेरे पास तकरीबन 6 से 7 हजार रुपये नकद थे, मैंने उनको दे दिए, वे बाहर का दरवाजा लगाकर भाग गए। 12 तोला सोना, सोने की चेन, 7 से 8 किलो चांदी और ढाई लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बदमाशों के पास चार पांच बंदूके थी, वह अन्य हथियार थे।
घटना की सूचना पर एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक अनुसंधान जारी है। एसडीओपी रामसिंह मेडा ने बताया कि कुछ बदमाशों घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 hr agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
7 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines