MP Politics: बीजेपी के बड़े चेहरे रहे दीपक जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। दीपक जोशी को कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। खास बात यह है कि दीपक जोशी देवास जिले से आते हैं, जबकि कमलनाथ समर्थक कांग्रेस के बड़े नेता सज्जन सिंह वर्मा भी देवास जिले से आते हैं। ऐसे में सज्जन सिंह वर्मा ने दीपक जोशी के कांग्रेस मे आने पर बड़ा बयान दिया है।
इस वजह से छोड़ी बीजेपी
दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘दीपक जोशी को कांग्रेस में लाने का प्रयास नहीं किया गया है, वह खुद बीजेपी से व्यथित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उन्होंने बीजेपी की वजह से कांग्रेस का हाथ थामा है।’
नहीं होगी मेरी और उनकी अदावत
खास बात यह है कि दीपक जोशी और सज्जन सिंह वर्मा देवास जिले से आते हैं, दीपक जोशी बीजेपी में थे, जबकि सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस के बड़े नेता रहे। ऐसे में दोनों में एक दूसरे के विरोधी थे, खास बात यह है कि दोनों का जिले की राजनीति में बड़ा होल्ड रहा है। लेकिन अब दोनों नेता एक ही पार्टी में आ गए हैं। जिस पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘मेरे और दीपक जोशी के बीच में किसी भी प्रकार की राजनीतिक अदावत नहीं होगी। हम सब मिलकर देवास जिले में काम करेंगे।’
सिंधिया की वजह से बने यह हालात
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दीपक जोशी को बीजेपी में सम्मान नहीं मिल रहा था, ऐसे में उन्होंने बीजेपी छोड़ी जबकि कमलनाथ सरकार मे सिर्फ 3 मिनट में कैलाश जोशी की स्मारक के लिए जगह आवंटित की गई थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी बीजेपी ने कुछ नहीं किया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी में शामिल होकर पार्टी पर अधिकार जमाया, इसलिए बीजेपी में ये हालात बने।
हमारे संपर्क में कई नेता
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ‘बीजेपी के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि उनको लेकर क्या फैसला होगा यह आगे तय किया जाएगा। फिलहाल तो दीपक जोशी कांग्रेस में आए हैं और हम उनके साथ मिलकर कांग्रेस करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करना कांग्रेस का लक्ष्य है।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines