Datia Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया में एक ट्रक के नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में सवार सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक पुल से नदी में गिर गया।
बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ट्रक पलट गया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। घटना दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव की है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1673923109253189632
हादसे की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।
दतिया के एसपी बोले- राहत बचाव कार्य जारी
दतिया के एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम घटना में किसी अन्य घायल का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, “दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है, 5 लोगों की मृत्यु हुई और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।
उधर, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर से एक परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टीकमगढ़ जा रहा था। दतिया के बुहारा गांव में उनका ट्रक पलट कर नदी में गिर गया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines