दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में बुधवार को एक खूनी टकराव में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। पता चला है कि खेत में घुसे पशुओं को भगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज से शुरू हुआ ये झगड़ा कुछ ही देर में फायरिंग की नौबत में तब्दील हो गया। बहरहाल, स्थानीय पुलिस लाशों को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
वाकया दतिया जिले के गांव रेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में गोलीबारी की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। साथ ही शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में पशु घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था।
सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला को यहां भर्ती ज्ञान सिंह पाल नामक के एक घायल व्यक्ति ने बताया कि उनके परिवार का दांगी समाज के कुछ लोगों के साथ खेत में घुसे पशुओं को भगाने को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को विरोधियों ने आकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
घायल ज्ञान सिंह पाल की मानें तो पैर में गोली लगने की वजह से वह बेहोश हो गया और इसके बाद कुछ पता नहीं चला कि हुआ क्या? पुलिस अफसर की मानें तो इस वारदात में प्रकाश दांगी, उसके बेटे सुरेंद्र दांगी, भाई राम नरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे पक्ष राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हो जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
19 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines