दमोह (हटा): मध्यप्रदेश में अन्नदाताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं हो रही हैं। कभी खाद के लिए तो कभी बिजली के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं पर गौर नहीं कर रहे। नतीजन किसान उग्र हो रहे हैं।
दरअसल, हटा तहसील मुख्यालय स्थित बिजली ऑफिस में पिछले दो दिनों से दर्जनों गांव के किसान ट्रांसफॉर्मर के लिए डेरा डाले हुए हैं। बिजली अधिकारियों द्वारा लगातार ट्रांसफॉर्मर आने के बाद मिलने का आश्वासन दे रहे हैं।
सोमवार को अधिकारियों ने देर रात तक ट्रांसफॉर्मर आने का आश्वासन दिया और जब किसान पूरी रात कड़ाके की ठंड में रात गुजारने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर न मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और बिजली दफ्तर में अपनी व्यथा सुनाकर हंगामा करने लगे।
हटा ब्लाक के दर्जन भर गांव के किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर गुमराह करने सहित भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का आरोप है कि वे पिछले 3 दिन से लगातार ट्रांसफॉर्मर के लिए ऑफिस आ रहे हैं।
इधर, ठंड में रात काट रहे हैं, उधर बिजली ना होने से उनकी खेती प्रभावित रहो रही है। पिछली रात ट्रांसफार्मर आया था, लेकिन उन लोगों को नहीं मिला। बाहर के बाहर अधिकारियों ने दूसरी जगह भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में हम लोगों से कोई बात नहीं कर रहे हैं, जिससे हम परेशान हैं।
किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी
बिजली ऑफिस पहुंचे बुजुर्ग किसान करनसिंह निमरमुंडा ने ट्रांसफार्मर न मिलने की स्थिति में आत्महत्या की चेतावनी दे दी और नाराजगी जताते हुए विद्युत मंडल की गाड़ी के नीचे लेट गया। मौके पर अन्य किसानों ने बुजुर्ग किसान को समझाइश देकर शांत किया।
किसान ने बिजली कर्मचारियों को चेतावनी देते कहा है कि यदि समय रहते ट्रांसफॉर्मर नहीं मिला तो वह आत्महत्या करेगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। वहीं फिर बिजली विभाग की ईई सुबुद्वी चढार ने विद्युत मंडल पहुंचकर किसानों को समझाइश दी। और दो दिन में ट्रांसफार्मर पहुंचाने का आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines