MP News: मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चा खेलते वक्त अचानक से घर में बने 28 फिट गहरे कुएं में गिर गया, जब बच्चा कुए में गिरा तब एक और बच्चा उसके साथ ऐसे में उसने तत्काल चिल्ला बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी परिजनों को दी, जिससे वक्त रहते बच्चे को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह था पूरा मामला
दरअसल दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे, तभी एक सात साल का बच्चा जिसका नाम अरनव था वह कुएं की जाली पर खड़ा था, लेकिन अचानक से वह जाली के साथ नीचे कुएं में गिर गया, जैसे ही वह कुएं में गिरा तो उसके साथ खेल रहा दूसरा बच्चा संयम जोर-जोर से चिल्लाया जिससे घर में मौजूद परिजन तुरंत बाहर आ गए, संयम ने बताया कि अरनव कुएं में गिर गया है। जिसके बाद उन्होंने बच्चें को निकालने की कोशिश कर दी।
पैर में रस्सी बांधकर बाहर निकाला
घर के मालिक पवन जैन एक रस्सी लेकर कुएं में उतरे, इससे पहले उन्होंने कुएं में गिरे बच्चे से कहा कि कुएं में एक पाइप है, उसे पकड़, खास बात यह रही कि बच्चा भी घबराया नहीं और उसने पाइप पकड़ लिया, जिसके बाद खुद कुएं में उतरे और बच्चे के पैर में रस्सी बांध दी। जिसके बाद घर के दूसरे परिजनों ने आराम से बच्चे को ऊपर खींच लिया, जिससे पांच मिनट में ही बच्चा आसानी से बाहर आ गया।
हो सकता था बड़ा हादसा
बच्चे को बचाने वाले पवन जैन ने बताया कि अगर थोड़ी सी भी देर होती तो बच्चे की मौत हो सकती थी। फिलहाल अरनव पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे कही चोट भी नहीं आई है। अरनव ने बताया कि जब वह खेल रहा था, तभी अचानक से उसका पैर कुएं पर रखी जाली पर चला गया। जबकि उसका बैलेंस बिगड़ने से उसका दूसरा पेर भी जाली पर गया जिससे वह सीधा कुएं में जाकर गिर गया। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिली है, जहां बच्चे बोरवेल में गिर गए।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 hr ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines