Dalit Couple Beaten in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक दलित दंपत्ति को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया है। यही नहीं कुछ लोगों ने जूते-चप्पलों की माला बनाकर उनके गले में डाल दी। पुलिस को जब इस बात की खबर मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दंपत्ति की जान बचाई।
दलित दंपत्ति पर हुई इस बेरहमी की वजह सामने नहीं आई मगर पुलिस के अनुसार दंपत्ति के बेटे पर कुछ महीनों पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। ऐसे में पुलिस का शक पीड़िता के परिवार पर है, जिन्होंने कुछ लोगों की मदद से इस घटना को अंजाम दिलवाया है।
क्या है मामला?
मुंगोली के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर सनम बी खान का कहना है कि कुछ महीनों पहले दलित दंपत्ति के बेटे का नाम यौन उत्पीड़न केस से जुड़ा था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी। पीड़िता के परिवार वाले यौन उत्पीड़न की वारदात से बेहद गुस्सा थे और वो दलित दंपत्ति को अक्सर प्रताड़ित करते थे। दंपत्ति ने भी पीड़िता के परिवार पर आरोप लगाया है। इसी कड़ी में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और अब मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार बेटे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद दलित दंपत्ति ने किलोरा गांव छोड़ दिया था और शुक्रवार को वो काफी समय बाद वापस लौटे थे। उन्हें देखते ही गांव वालों ने दोनों पति-पत्नी को पकड़ कर खंभे से बांध दिया। बता दें कि पति की उम्र 65 साल तो पत्नी की उम्र 60 साल है। ग्रामीणों ने दोनों को पीटा और फिर कुछ लोगों ने जूते-चप्पलों की माला बनाकर उनके गले में पहना दी।
दलित दंपत्ति ने बयां किया दर्द
दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका कहना है कि हम मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गए थे। लेकिन जब हम अपने घर लौटे तो 10-12 लोग हमारे घर में घुस आए औक हमें मारने लगे फिर हमें रस्सी से बांधकर अपने घर ले गए। उन्होंने हमें खंभे से बांध दिया। पहले हमें खूब मारा और फिर जूतों की माला बनाकर हमारे गले में डाल दी। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर हमारी जान बचाई और हमें अस्पताल में भर्ती करवाया।
दलित दंपत्ति का कहना है कि आरोपियों ने उनकी फसल भी खराब कर दी, जो उन्होंने 5-6 बीघा जमीन पर उगाई थी। इसके अलावा उन्होंने घर का ताला तोड़ दिया और घर में भी काफी तोड़-फोड़ मचाई। दंपत्ति के कहने पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 147, 149, 323, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट भी लगा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines