Crime News: मध्य प्रदेश में गुरुवार को एक के बाद एक लगातार तीन आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास के मामले सामने आए। भोपाल, इंदौर और मुरैना में कुल 10 लोगों ने आत्मघाती कदम उठाए, जिनमें से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
ऑनलाइन फ्रॉड के बाद परिवार ने मौत को गले लगाया
पहला मामला भोपाल का है। यहां एक परिवार ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद फांसी लगाकर दंपति ने खुद भी जान दे दी।
जांच में सामने आया है कि भूपेंद्र विश्वकर्मा एक ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया था। इतना ही नहीं कंपनी ने उसके मोबाइल और लैपटॉप से व्यक्तिगत डेटा लेकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
प्रेमिका से हुई लड़ाई तो लगा ली फांसी
दूसरा मामला इंदौर से सामने आया है। यहां के परदेशीपुर क्षेत्र में मनीष सुनहरे (21) चाय की दुकान चलाता था। गुरुवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी वीडियो बनाया था। इसमें युवक ने अपनी प्रेमिका से विवाद होने के बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पिता ने बेटी और उसके तीन बच्चों के साथ पिया जहर
तीसरा मामला मुरैना जिले का है। यहां एक शख्स पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर अपनी साली के साथ चला गया। इसके बाद महिला के पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
पिता ने बेटी और बेटी के तीन बच्चों को सत्तू में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। जैसे ही आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला सिविल लाइन के छौंदा गांव का है।
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
9 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines