Cricketer Umesh Yadav At Mahakaleshwar Temple: उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन पाने के लिए हर रोज भक्तों की भारी भीड़ इकठ्ठा होती है। ऐसे में, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी उज्जैन पहुंचे और भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी वाले दिन भस्म आरती के समय चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं की पूजा की। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, गुलाब के फूलों की माला और रुद्राक्ष धारण करवाए गए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन करके आशीर्वाद लिया।
पत्नी के साथ पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार
भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव शनिवार की सुबह अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
आईपीएल से पहले महाकाल के दर्शन
आपको बता दें कि आईपीएल जल्द शुरू होने वाले हैं और इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए। उज्जैन का यह महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के काम की तारीफ की
उन्होंने कहा कि वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अक्सर आते रहते हैं। ऐसा योग संयोग बना और वह भगवान के दर पर आ गए। इसके साथ-साथ उमेश यादव ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था काफी अच्छी है और उन्हें बाबा महाकाल के काफी अच्छे दर्शन हुए।
भेंट में मिली श्री महाकालेश्वर मंदिर की पारंपरिक चुनरी
मंदिर में उमेश यादव महाकाल की भक्ति में रमे हुए नजर आए। उन्हें महाकाल मंदिर के पुजारियों ने महाकाल मंदिर की पारंपरिक चुनरी भी भेंट की।
आपको बता दें कि उज्जैन पूरी दुनिया में धार्मिक नगरी के नाम से काफी मशहूर है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर है। बाबा महाकाल के इस मंदिर में रोज भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां बड़ी संख्या में वीआईपी लोग जैसे नेता, सेलिब्रिटी, मिनिस्टर, आदि भी आशीर्वाद लेने आते रहते हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines