Cricket News: सौम्या तिवारी यह नाम अंडर-19 महिला विश्वकप के फाइनल मैच के बाद सभी की जुबान पर था। क्योंकि भोपाल की रहने वाली सौम्या तिवारी ने ही फाइनल मैंच में विनिंग शॉट् खेला था। लेकिन अब सौम्या तिवारी के लिए और बड़ी खुशखबरी मिली है। सौम्या का एनसीए यानि नेशनल क्रिकेट अकादमी में चयन हुआ है।
अंडर-23 में भी दिखाएंगी दम
सौम्या तिवारी को नेशनल क्रिकेट अकादमी से बुलावा आया है, जिसके बाद अब वह महिला-19 विश्व कप के बाद अंडर-23 में भी दम दिखाएंगी। फिलहाल सौम्या को 14 मई तक बेंगलुरू में रिपोर्ट करना है। सौम्या हाई परफॉर्मेंस गर्ल्स(अंडर 23) NCA कैंप के लिए चयनित किया गया है। यह कैंप 15 मई से 11 जून तक चलेगा।
इस दौरान सौम्या तिवारी का प्रदर्शन शानदार रहता है तो फिर उन्हें अंडर-23 में जगह मिल सकती है। खास बात यह है कि इसी कैंप के जरिए ही इंडियन अंडर 23 गर्ल्स टीम का सिलेक्शन होता है। जिससे टीम इंडिया का दरवाजा भी खुलता है।
फाइनल में खेली थी यादगार पारी
बता दें कि भोपाल की रहने वाली सौम्या तिवारी ने अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने फाइनल मैच में शानदार पारी खेली थी। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। इस मैच में सौम्या तिवारी ने 24 रनों की पारी खेली थी। खास बात यही है की जीत का शॉट् उन्होंने ही खेला था। जिसके बाद वह टीम इंडिया की हीरो बन गई थी। फिलहाल अब उनकी नजर टीम इंडिया में एंट्री करने पर है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines