MP Politics: ग्वालियर में कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी ही पार्टी के विधायक से नाराज होकर वार्ड-52 के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत सहित कुछ नेताओं ने ग्वालियर के प्रभारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को अपने इस्तीफे दे दिए।
15 नेताओं ने दिए इस्तीफे
कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक से नाराजगी जताते हुए ग्वालियर में वार्ड 52 के मंडलम अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में 15 इस्तीफे हुए हैं। जिनमे 01 मण्डलम अध्यक्ष, 03 कार्यवाहक मण्डलम अध्यक्ष,11 सेक्टर अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफे ग्वालियर दौरे पर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को दिए है।
इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि विधायक प्रवीण पाठक द्वारा आये दिन उन्हें अपमानित किया जाता हैं, जिससे तंग आकर वार्ड 52 के सभी 15 पादधिकारियो ने पद से इस्तीफे दिए है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने वाले सभी दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस पदाधिकारी है, जहां से प्रवीण पाठक विधायक हैं। वहीं इस मामले में ग्वालियर के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा का कहना मुझे इस बात की जानकारी दिए बिना ही इस्तीफे दिए गए हैं। लेकिन वह मामले की जांच कर रहे हैं।
एकजुटता पर उठे सवाल
दरअसल, ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस एकजुटता का दावा करती नजर आ रही है। लेकिन ग्वालियर के प्रभारी अजय सिंह को दिए गए इस्तीफे से एकजुटता के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि चुनावी साल में नेताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में जांच की बात कही है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
24 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
38 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines