MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया। वे भाजपा विधायक रमेश मेंडोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नाम वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हुई है। कांग्रेस के नेता कांति बम को लेकर जुबानी हमला बोल रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। नाम वापसी के बाद कांग्रेस का संगठन अचानक सक्रिय हो गया है। कांग्रेस ने प्लान ‘बी’ पर काम करना शुरू कर दिया है। नाम वापसी के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच मंथन तेज हो गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमा निर्दलीयों और अन्य छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों से संपर्क साध रहा है ताकि सूरत की तरह ही इंदौर सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की जा सके।
इस बीच सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार कांग्रेस के अंदर निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर एकमत राय बन गई है कि पार्टी कांग्रेस समर्थित विचारधारा वाले निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देगी। राज्य इकाई ने इंदौर ब्लाॅक जिला कमेटी से निर्दलीय प्रत्याशियों की सूची मांगी है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री ने बताया कि राज्य इकाई में नाम फाइनल होने के बाद उस पर आखिरी मुहर लगाने के लिए उसका नाम दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्दलीय को समर्थन देने के अलावा कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। कांग्रेस की इस सीट पर एक गलती यह हो गई कि कांग्रेस ने डमी कैडिडेट के तौर पर जिसका फाॅर्म भरवाया था उसका दो दिन पहले ही नाम वापस करवा लिया गया था।
इधर कांग्रेस को मैदान में न देखकर भाजपा भी एक्टिव हो गई है। इंदौर से विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधने में जुटे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा सूरत की तरह ही इंदौर सीट पर भी बिना लड़े ही चुनाव जीत सकती है।
ये भी पढ़ेंः Akshay Kanti Bum कौन? जिन्होंने आखिरी पलों में दिया कांग्रेस को धोखा, क्या सूरत के बाद इंदौर में होगा खेला?
ये भी पढ़ेंः इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने आखिरी दिन क्यों बदला पाला? सामने आए ये बड़े कारण
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
18 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
20 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
22 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines