विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश से श्योपुर में बिजली लाइन को जोड़ने के लिए कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गए। विधायक का बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली कनेक्शन जुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के काठोदी गांव का है। सोमवार से कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्यप्रदेश में निकली है जो राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जाकर मिलेगी। इसी यात्रा को लेकर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल काठोदी गांव पहुंचे थे।
कहा जा रहा है कि रात के समय गांव में बिजली नहीं थी, विधायक के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी ने उनके गांव की बिजली सप्लाई काट दी है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सुबह होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस विधायक ने खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली सप्लाई जोड़ दी।
जरा सी चूक पड़ सकती थी भारी
बिना सेफ्टी किट के बिजली के खंभे पर चढ़ना और लाइट जुड़वाना भारी जोखिम का काम था। इस दौरान कोई अनहोनी भी हो सकती थी लेकिन, कांग्रेस विधायक जंडेल के लिए इस तरह का काम करना पहली बार नहीं है। विधायक जंडेल इससे पहले चंबल नहर में कूदकर गेट तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।
विधायक ने क्या कहा…
इस बारे में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि बिजली बिल जमा नहीं करने की वजह से बिजली कंपनी के द्वारा इस गांव की लाइट काट दी गई। मैंने इस संबंध में बिजली कंपनी के आला अधिकारियों से बात भी की लेकिन, वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिले हैं कि हर हाल में बकाया बिजली बिल जमा कराया जाए।
विधायक ने कहा कि श्योपुर का किसान पहले बाढ़ के हालातों का सामना कर चुका है। बे-मौसम बारिश से उनकी फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। अब फसल कटकर आएगी, तब किसान बिल जमा कर पाएंगे लेकिन, मनमानी के चलते बिजली कंपनी ने उनके गांव और खेतों की बिजली सप्लाई काट दी है, जिसे मैंने जोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
9 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
12 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
14 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
16 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
16 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
17 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines