कुमार इंदर
Congress Leader Ragini Nayak Target BJP: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों पार्टियों अपने सभी जनसभाओं में सामने वाली पार्टी पर हमला करने से बाज नहीं आ रही हैं। हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। जबलपुर में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है भाजपा के पैरों तले जमीन की खिसकती जा रही है।
सीएम शिवराज पर तंज
इस दौरान रागिनी नायक ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह ने अपने कार्यकाल में 29 हज़ार 716 घोषणा किए है, लेकिन उनको अमल करने के नाम पर निल बटे सन्नाटा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें चौथी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किया है। मामा के राज में मध्य प्रदेश में हर रोज 18 बलात्कार हो रहे हैं, हर 3 घंटे में एक नाबालिग युवती का यौन शोषण हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में, नाबालिग बच्चों के साथ बलात्कार के मामले में, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और किडनैपिंग मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर सब्सिडी को लेकर आया नया अपडेट
निशा बांगरे का टिकट
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी ने निशा बांगरे के टिकट को लेकर कमलनाथ से सवाल उठाने पर कहा कि, निशा बांगरे को कमलनाथ जी का उचित समय पर उचित जवाब जरूर मिलेगा। शिवराज सरकार की पुलिस निशा बांगरे के कपड़े फाड़ रही थी उस वक्त कांग्रेस ही उनके साथ खड़ी थी। कांग्रेस पार्टी निशा बांगरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।
जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट
कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के नाम काटकर दूसरे को टिकट दिए जाने पर रागिनी नायक ने कहा कि, हमने कई राउंड के सर्वे किया है, हमने जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया है। उन्होंने कहा की, कुछ जगह पर हमने दोबारा रिवाइज किया जहां पर हमें जिताऊ प्रत्याशी मिले उनके नाम पुराने नाम काटकर जोड़े गए है।
भाजपा पर हमला
रागिनी नायक ने भाजपा पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि, इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की हर इस बात से तय होती है कि उन्होंने अपने सात, सात सांसदों और केंद्रीय मंत्री को विधानसभा का चुनाव लड़ाया है, रागिनी नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे पहले हार का रिजल्ट कहीं कहीं आएगा तो जबलपुर की पश्चिम सीट से आएगा जहां राकेश सिंह की हार होगी, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय पर भी हमला बोला और कहा कि जो हवाई नेता बने फिरते थे उनकी हार भी इस बार तय है।
फ्री की रेवाड़ी
वहीं, की वही फ्री की रेवाड़ी वाले सवाल पर रागिनी नायक ने कहा कि हम बिना वजह की फिजूल घोषणाएं नहीं करते रागिनी नायक ने लाडली बहन योजनाओं पर कहा कि, यह सिर्फ चुनावी घोषणा है 3000 रुपए महीना देना किसी भी हाल में संभव नहीं है, रागिनी नायक ने कहा कि हमने 1500 रूपए महीना देने का वादा किया है और सोच समझकर किया है क्योंकि 1500 रूपए देना संभव है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines