Congress leader Ajay Yadav Joins BJP : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुज बजने वाला है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मजबूत हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने रविवार को पार्टी का दामन थामा है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर जारी है। कांग्रेस के पूर्व मीडिया उपाध्यक्ष अजय यादव ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट न मिलने से अजय यादव नाराज थे और उन्होंने खरगापुर विधानसभा से निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था।
यह भी पढे़ं : पश्चिम बंगाल में TMC-Congress की कलह का कौन है जिम्मेदार?
अजय यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा में शामिल होने के बाद अजय यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। कांग्रेस के साथ नहीं, बल्कि देश का भविष्य जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने मुझे निष्कासित नहीं किया था, बल्कि मैंने खुद इस्तीफा दिया था।
अजय यादव ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा खुद को लगातार मजबूत कर रही है। इस बीच अजय यादव कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। यह कांग्रेस के लिए नुकसान साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines