Congress manifesto 2023 : मुफ्त चुनावी वादों पर आगे निकलने की राजनीतिक दलों में होड़ मच गई है। पार्टियां चुनाव जीतने के लिए सरकारी खजाने की परवाह किए बिना ऐसे वादे कर रही हैं, जिनको पूरा करना संभव नहीं है। कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को अपने घोषणा पत्र में 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने, पुरानी पेंशन लागू करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, एमपी में IPL टीम बनाने, बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपये देने समेत छोटे-बड़े सौ वादे किये हैं। कांग्रेस के एस साल तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदु, 1290 वचन और 101 गारंटी दी गई है।
कांग्रेस का घोषणा पत्र आने के बाद बीजेपी पर दबाव बढ़ गया है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने घोषणा पक्ष में हर-वर्ग के लिए कुछ न कुछ देने का वादा किया है। जनता को भी सरकार से फ्री में चीजें चाहिए इसलिए मतदाता मुफ्त सुविधा देने वाली सरकार चाहती है। मध्य प्रदेश में अब देखना होगा कि बीजेपी कांग्रेस के घोषणा पत्र का किस तरह से जवाब देती है।
यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Election: कांग्रेस का ‘वचन पत्र’ जारी, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा
विकास, बरोजगारी और राष्ट्रवाद मुद्दा नहीं है
जाहिर सी बात है बीजेपी को जनता के वोट चाहिए तो उसे कांग्रेस से भी बड़े वादे करने होंगे, क्योंकि विधानसभा का चुनाव विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर नहीं लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। अबकी बार के विधानसभा चुनाव में अगर कुछ नजर आ रहा है तो वह है कि कौन सी पीर्टी की सरकार जनता को कितनी ज्यादा जीचें मुफ्त में दे सकती है।
चुनाव आयोग की नसीहतों का नहीं हो रहा असर
चुनावी रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के तेवरों और चुनाव आयोग की नसीहतों का पांच राज्यों के चुनावों में असर होता नहीं दिख रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी घोषणा करते हुए लुभावने वादों पर पार्टियों को नसीहत दी थी। लेकिन कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की नसीहत का कोई असर नहीं हो रहा है।
भाजपा पहले जारी कर चुकी है मुफ्त योजनाएं
कांग्रेस के इस दांव को पीछे छोड़ने के लिए भाजपा की शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 1500 की राशि तत्काल दोगुनी कर हर महीने 3000 रुपए महिलाओं को देना शुरू कर दिया। रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का ऐलान करने से लेकर छात्रों-युवाओं को भत्ते, मुफ्त लैपटॉप, स्कूटर देने का भी भाजपा की ओर से शिवराज वादा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Watch Video: सीएम शिवराज ने लाडली बहना कार्यक्रम में फिर धोए महिला के पैर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines