Cockroach Found in Khane ki Thali: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में स्थित एक फेमस होटल में सभी ग्राहक हौरान हो गए जब एक व्यक्ति के खाने की थाली से कॉकरोच निकल आया। इस घटना के बाद से होटल के अंदर के कस्टमर्स हंगामा करते हुए रसोईघर तक पहुंच गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ग्राहकों ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग से की है। यह मामला भोपाल के घोड़ा नक्कास में स्थित एक होटल का है।
पीनट-स्प्राउट सैलेड में निकला कॉकरोच
घटनास्थल के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो में शक्त खाने की थाली में निकले कॉकरोच को दिखा रहा है। थाली में पीनट-स्प्राउट सैलेड के अंदर से मरा हुआ कॉकरोच निकला। वीडियो में लोगों की थाली को भी दिखाया गया है, जिसमें एक जैसा ही खाना रखा हुआ है। सभी की थाली में पीनट-स्प्राउट सैलेड मौजूद है। वहीं दूसरी वीडियो में कसटर्म्स होटल के मैनेजर्स के साथ थाली में कॉकरोच निकलने को लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां होटल का मैनेजर लगातार खाने में कॉकरोच मिलने की बात से साफ इंकार कर रहा है। इस दौरान ग्राहक बार-बार मैनेजर से कह रहा है कि वह सीसीटीवी फुटेज को चेक करें, लेकिन होटल प्रबंधन ने ऐसा करने साफ इंकार दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग से की शिकायत
ग्राहक ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग में कर दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक इस मामले पर होटल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
50 mins agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
4 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
10 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines