MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। बीजेपी दूसरे राज्यों के कुछ विधायकों को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी के बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह बुधनी विधानसभा सीट का दौरा कर रहे हैं। खास बात यह है कि बुधनी विधानसभा सीट से सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं, जबकि 2023 में भी वह इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जिससे इस सीट पर सबकी नजरें होंगी। बुधनी विधानसभा सीट को लेकर चंद्रपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
सीएम एक लाख वोटों से जीतेंगे चुनाव
यूपी के बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह को बुधनी विधानसभा सीट पर सर्वे का जिम्मा सौंपा गया था। सर्वे के बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार का चुनाव सीएम शिवराज एक लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे। क्योंकि सीएम की विधानसभा क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। यहां आज सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जिसका श्रेय सीएम को जाता है।’
प्रदेश की बदल गई स्थिति
विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि 2003 के पहले के प्रदेश की स्थिति कुछ और थी, जबकि 2003 के बाद प्रदेश की स्थिति कुछ और है। 2003 से पहले मध्य प्रदेश में केवल पांच मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, आज 25 मेडिकल कॉलेज संचालित है। पहले कोई आवास नहीं थे, लेकिन 40 लाख आवास हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव को जोड़ने का काम किया, जिससे नर्मदा मैया का जल 61 लाख से अधिक घरों में पहुंच रहा है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं और बहनों को सशक्त बनाने की योजना है। प्रवास के दौरान गांव-गांव गली-गली लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभित होने वाली बेटियों से मिला तो उन्होंने बताया कि मैं उन पैसों की मदद से अब आई एएस की तैयारी करूंगी एक ने बताया मैं बैंक की बड़ी अधिकारी बनूंगी एक ने बोला मैं डॉक्टर बनूंगी। इससे समझा जा सकता है कि प्रदेश बदल रहा है।
बुधनी सीट पर होगी सबकी नजर
दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर सीएम शिवराज 1990 में सबसे पहले इसी सीट से विधायक बने थे। इसके बाद वह 2005 में उपचुनाव जीतकर फिर इसी सीट से विधायक बने, जबकि 2008, 2013 और 2018 में भी इसी सीट से विधायक चुने गए थे। वह इस बार भी बुधनी सीट से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। यही वजह है कि इस बार भी इस सीट पर सबकी नजरें होगी।
ये भी देखें: PM Modi ने युवाओं को दी रोजगार की सौगात बोले, ये आपके परिश्रम का परिणाम है
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
11 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
11 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
12 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines