MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल में मध्य प्रदेश को कई सौगातें देंगे। इसके अलावा वह सिकल सेल एनमिया बीमारी को खत्म करने के लिए भी देशभर में अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी जानकारी दी है। सीएम शहडोल के लिए रवाना हो गए हैं।
पीएम मोदी गौरव यात्रा का करेंगे समापन
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है आज हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर 9 करोड़ मध्यप्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर हमने पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली थीं। उन यात्राओं का समापन पहले 27 जून को शहडोल में था लेकिन भारी बारिश के कारण जनता को कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रधानमंत्री जी ने 27 जून का प्रवास बदलकर 1 जुलाई निर्धारित किया।’
1 करोड़ कार्ड वितरित करेंगे
सीएम ने कहा कि ‘वीरांगना रानी दुर्गावती जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लेकिन इसके साथ दो महत्वपूर्ण अभियान साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड अलग अलग शहडोल के अलावा 25 हजार स्थानों पर वितरित किए जाएंगे। जहां हितग्राही भाई बहन रहेंगे। प्रधानमंत्री जी शहडोल से आयुष्मान कार्डों का प्रतीकात्मक वितरण करेंगे।
सिकल सेल बीमारी के खिलाफ जंग
दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है। और अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन प्रधानमंत्री जी पूरे देश में लॉच करेंगे। एक तरफ जहां आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज एक साल के लिए पूरे परिवार के लिए होगा तो वहीं जिन भाई बहनों को सिकल सेल एनीमिया है उसके इलाज और आगे न हो उनके बचाव के उपाय भी बताएगा।
आज हमारे जनजातीय भाई-बहनों और साथ ही लखपति बहने हैं, फुटबॉल के नन्हें खिलाड़ी और पेसा के हितग्राहियों से भी पकरिया गांव में भी संवाद करेंगे। आज का कार्यक्रम प्रदेश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री जी का हृदय से स्वागत है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines