हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बोले CM शिवराज, विपक्षी दल लोकतंत्र को अपमानित कर रहे

विज्ञापन
cm shivraj targeted congress

New Parliament House: देश की नई संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को किया जा रहा है। लेकिन इस आयोजन को लेकर देशभर में सियासत भी जमकर हो रही है। कांग्रेस सहित 19 विपक्षी पार्टियों ने संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। जिस पर बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने भी नजर आ रहे हैं। अब इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बड़ा बयान दिया है।

लोकतंत्र का अपमान कर रहा विपक्ष

विपक्षी दलों के नए संसद भवन के इनॉग्रेशन का बहिष्कार करने के फैसले पर सीएम शिवराज ने विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार बेहद शर्मनाक! लोकतंत्र का सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।’

नई संसद देश का गौरव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि ‘नई संसद देश का गौरव है और इसका उद्घाटन लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्षी दल इसका बहिष्कार कर रहे हैं, यह घोर निंदनीय है।’

विज्ञापन

बता दें कि यह मामला अब अब देशभर में सियासी बनता जा रहा है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अब विपक्षी पार्टियों पर हमलावर नजर आ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola