MP Politics: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही है। कमलनाथ के चक्की वाले बयान के बाद से ही सीएम शिवराज और पीसीसी चीफ कमलनाथ आमने-सामने आ गए हैं। ग्वालियर में सीएम शिवराज ने फिर कमलनाथ पर निशाना साधा तो पीसीसी चीफ ने भी पलटवार किया।
चक्की में अपनी ही सरकार को पीस लिया
ग्वालियर में सीएम शिवराज ने कमलनाथ के बयान पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘पहले मैं कमलनाथ जी को केवल इतना कहना चाहता आजकल बौखलाहट में वह कभी कर्मचारियों को, कभी अधिकारियों को पीसते हैं। कई बार वह कहते हैं कि मेरी चक्की बड़ा बारीक पीसती है। उनकी चक्की ऐसी चली कि उन्हें उनकी सरकार को ही पीस दिया।’
15 महीने में जनता को पीस दिया
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कभी वह दिग्विजय सिंह को पीसते हैं, कभी अरुण यादव को पीसते हैं, कभी अजय सिंह को पीसते हैं और 15 महीने प्रदेश की जनता को ऐसा पीसा कि आदरणीय सिंधिया जी ने देखा कि विकास तार तार है, प्रदेश लूट रहा है तो फैसला करना पड़ा कि सरकार को छोड़ दो। उनकी चक्की प्रदेश को तबाही के लिए पीसती है। अब वो किसी को बुला ले कोई फर्क नहीं पड़ता है।’
कमलनाथ ने किया पलटवार
वहीं सीएम शिवराज के बयान पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘शिवराज जी आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा तार-तार कर दी। आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा। पिछले कई दिन से आप रह-रह कर अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है।’
‘आप जब हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी। जब आप हमें बंदर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वह वानर सेना समझेगी जिसने रावण की पाप की लंका ध्वस्त कर दी थी।
आप गाली-गलौज करते रहिए लेकिन हम सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे।’ बता दें कि चुनावी साल में दोनों नेता खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines