MP News: इंदौर में 10 जुलाई को ‘लाड़ली बहना योजना’ का प्रदेशव्यापी सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजना की दूसरी किश्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक शपथ भी दिलाई जाएगी।
समाज में बदलाव करने की शपथ
सीएम शिवराज 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में 1 हजार रुपए के तौर योजना की दूसरी किश्त डालेंगे। जहां से समाज में बदलाव का काम करने लिए लाड़ली बहनों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
बता दें कि यह कार्यक्रम इंदौर के सुपर कारिडोर ग्राउंड में होगा। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और प्रेरित करने के लिए अब प्रशिक्षण देने की शुरुआत भी होगी।
सीएम वर्चुअली करेंगे संबोधित
सीएम शिवराज इंदौर से प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह 10 जुलाई को ही धार जिले में होने वाले सम्मेलन में भी शामिल होने के लिए जाएंगे। बता दें कि अब प्रदेश के सभी जिलों में गठित लाड़ली बहना सेना को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी भी शुरुआत 10 जुलाई से की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त
बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 10 जून को जबलपुर से जारी कर चुके हैं। जबकि अब दूसरी किश्त इंदौर से जारी होगी। इस आयोजन को लेकर इंदौर में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
20 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
22 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines