CM Shivraj: राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत गर्म हैं। आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जमकर प्रदर्शन किया। तो वहीं सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम ने राहुल गांधी पर ओबीसी वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया है।
‘आपने ओबीसी का अपमान किया’
राहुल गांधी को लेकर सीएम शिवराज से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी जी, आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने मोदी जी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही? आपने ओबीसी का अपमान किया। आपको ओबीसी के अपमान का हक किसने दिया? क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है?।
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘राहुल गांधी जी, यह ताला आपके मुंह पर तब लगना चाहिये, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया था। आपने कहा कि मैं दुर्भाग्य से सांसद हूं। संसद का अपमान किया। आपने संसद सदस्य रहते हुए कुछ कहने के बाद जिस ढंग से आंख मारी थी, वो पूरे हिन्दुस्तान ने देखी थी। क्या यह सांसद की गरिमा है?।
राहुल जी, आप पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। आपने पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया, मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर भी आपने सवाल उठाया। जब श्री मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, तब आपने ऑर्डिनेंस फाड़कर उनका अपमान किया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘राहुल जी, यह ताला आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा? आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हैं। सही बात यह है कि आज कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं।’
बता दें कि सीएम शिवराज भी इस मामले में लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मुखबर बने हुए हैं। जबकि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं, जिससे प्रदेश की सियासत भी गर्माई हुई है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
9 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
19 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines