CM शिवराज का बड़ा बयान, भोपाल का नाम बदलने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
Edited By Arpit Pandey

bhopal change name
Edited By Arpit Pandey

bhopal change name
MP News: जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग की है, उन्होंने यह बयान तब दिया था जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधन सिंह चौहान के साथ कथा सुनने पहुंचे थे। वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भोपाल का नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘भोपाल का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा, क्योंकि यह मैं अकेला नहीं कर सकता हूं।’
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्रालय को पत्र लिखेंगे। अगर यहां से सहमति मिलती है तो फिर भोपाल के नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। क्योंकि इसमें लंबी प्रोसेस होगी।
बता दें कि सीएम शिवराज के इस बयान के बाद रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि ‘भोपाल भोजपाल होकर रहेगा, आप लोग चिंता मत करो। बता दें कि सीएम शिवराज ने भी यह बयान कथा सुन रहे श्रध्दालुओं की डिमांड पर कही है। ऐसे में अब एक बार फिर भोपाल का नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।
दरअसल, भोपाल का नाम बदलने की मांग बहुत पुरानी है, लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा रामभद्राचार्य जी महाराज के बयान के बाद शुरू हुई है। रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा था कि जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं हो जाता है, तब तक वह भोपाल नहीं आएंगे। जिससे बाद से ही यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: