---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Food Poisoning: छपरा में भोज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, 50 लोग अस्पताल में भर्ती 

Bihar Food Poisoning: छपरा में एक पार्टी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। करीब 50 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक बैक्वेंट हॉल में समारोह चल रहा था। अचानक लोगों ने पेट में दर्द व […]

---विज्ञापन---

Bihar Food Poisoning: छपरा में एक पार्टी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। करीब 50 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक बैक्वेंट हॉल में समारोह चल रहा था। अचानक लोगों ने पेट में दर्द व उल्टी होने की शिकायत की।

बदहवास होने लगे थे लोग 

एक के बाद एक लोग बदहवास होने लगे। लोगों ने बेचैनी, पेट में दर्द, जी मचलाना और उल्टी होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कुमार गौरव ने बताया, “रात में किसी पार्टी में खाना खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है। 50 से अधिक लोग बीमार हैं। जिसमें अधिक बीमार को हम अन्य अस्पताल में रेफर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही

वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खाने के सैम्पल लिए जा रहे हैं। पूछताछ में मरीजों ने बताया कि उन्होंने भोज में रोटी, चावल और दाल खाई है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। समारोह के आयोजकों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

First published on: Jan 31, 2023 08:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola