Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता रद्द हो गई है। मानहानि मामले में उन्हें कल सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जबकि आज उनकी सदस्यता रद्द हुई है। वहीं इस मामले में कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल की सदस्यता जाने पर बड़ी बात कही है।
राहुल ने जो किया उसी का परिणाम मिला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच जिले के दौरे पर हैं, यहां जब सीएम शिवराज से राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा। यानि जो जैसा करता है वो वैसा ही भोगता है। राहुल गांधी ने जो किया है वो उसी का परिणाम आज भोग रहे हैं।’ हालांकि इससे ज्यादा सीएम शिवराज ने कुछ नहीं कहा।
अरुण यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
वहीं राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। ‘सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। हम इनसे लड़ेंगें और जीतेंगे। आज का दिन देश में काला दिवस के नाम से जाना जाएगा। सदन व देश में सच बोलने की आजादी तक नहीं है, कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से राहुल गांधी के साथ खड़ी है।’
इसके अलावा कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी राहुल का समर्थन किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि ‘यह संवैधानिक ढांचे को बर्बाद करने और अहंकार में डूबकर सच की आवाज दबाने का षड्यंत्र है! हमें मिलकर अब तो न्याय को भी बचाना होगा! ताकि, विश्वास बना रहे! देशवासियों, भारत के भविष्य, लोकतंत्र की मजबूती और संविधान को बनाए रखने के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है!।
आज कांग्रेस की बड़ी बैठक
वहीं राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बैठक में कांग्रेस के सभी सांसद और बड़े नेता शामिल होंगे। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
19 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
20 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines