हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बर्बाद फसलों का CM शिवराज ने लिया जायजा, कर्ज वसूली स्थगित, जानिए कितना मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan

CM Shivraj: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेतों में फसलें बर्बाद हो गईं। शिवराज सरकार ने बर्बाद फसलों का सर्वे भी शुरू करा दिया है। 27 जिलों में शुरुआती नुकसान सामने आया है। वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दो जिलों में खेतों का दौरा किया है। सीएम शिवराज ने विदिशा और सागर जिले में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया है।

25 मार्च तक सर्वे पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च तक सर्वे पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बेमौसम बारिश और ओलों से फसल तबाह होने की जानकारी दी है। सीएम ने पीएम से फोन पर बात की। सीएम शिवराज सागर और विदिशा में प्रभावित खेतों का मुआयना किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी नुकसान हुआ है वहां के कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

और पढ़िए –  Jaipur News: बीवीजी रिश्वत मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एसीबी की FIR रद्द

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1638067775590608897?s=20

विज्ञापन

सर्वे में पारदर्शिता रहे

सीएम ने कहा कि ‘आज मैं ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। मैंने पहले ही फसल सर्वे के आदेश दे दिए हैं। हर किसान के खेत का ईमानदारी से सर्वे होगा। गेँहू, चना, मसूर, सरसों और हार्टिकल्चर सहित सभी फसलों का सर्वे होगा। किसानों को राहत देने के लिए उदारतापूर्वक सर्वे हो, कोई कोताही न हो। राजस्व विभाग, पंचायत विभाग और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे का काम करेंगे ताकि कहीं कोई बेईमानी न हो। साथ ही पंचायत भवन में सर्वे में हुए नुकसान के आंकलन को चिपकाया जाएगा ताकि पारदर्शिता रहे।’

और पढ़िए – Amritpal Singh Case: भगवंत मान बोले- पंजाब की शांति से समझौता नहीं करेंगे, दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी

इतना मिलेगा मुआवजा

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘किसान खेत में सिर्फ पानी नहीं अपने खून-पसीने की बूंदे भी टपकते हैं तब जाकर घर में अन्न के दाने आते हैं। लेकिन फसल आने से पहले यदि प्राकृतिक आपदा आ जाए तो किसान बुरी तरह टूट जाता है। हमने तय किया है कि 50% से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपए की राहत राशि देंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1638082372485652482?s=20

कर्ज वसूली नहीं होगी

वहीं सीएम शिवराज ने कर्ज वसूली भी नहीं करने की बात कही है, सीएम ने कहा कि ‘जिन किसान भाइयों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, उनकी कर्ज वसूली स्थगित की जाएगी। कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें कर्ज दिलाया जाएगा। प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कराएंगे। दुख की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है।’

विज्ञापन

गेहूं, सरसों, धनिया, चना, मसूर सहित हार्टिकल्चर फसलों का सर्वे किया जाएगा। राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे करेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि भी साथ में रहेंगे। सर्वे के बाद सूची पंचायत भवन में चस्पा की जाएगी,यदि किसी को आपत्ति होगी तो उसका निराकरण किया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola