हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CM शिवराज ने की PM मोदी के विदेश दौरे की तारीफ, सम्मान बता रहा है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है

विज्ञापन
pm modi cm shivraj

CM Shivraj: प्रधानमंत्री हाल ही में तीन देशों की विदेश यात्रा से वापस लौटे हैं। पीएम का विदेश दौरे से लौटने पर पालम एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी के विदेश दौरे की जमकर तारीफ की है।

भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है

डिंडौरी में आयोजित सभा में सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘विदेशों में पीएम मोदी को मिल रहा सम्मान यह बता रहा है कि भारत अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री का विदेश में अद्भुत और अभूतपूर्व सम्मान हुआ है। सचमुच में ये अद्भुत, अभूतपूर्व सम्मान है।

पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘पीएम मोदी को मिला सम्मान पूरे देश का सम्मान है। अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ऑटोग्राफ दे दों। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री से आशीर्वाद लेने आते हैं, उनके पैर छूते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मोदी इज दॉ बॉस। दो-दो देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। इसके अलावा भी कई देशों ने उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।’

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर गए थे। जिसको लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भी भारत पर टिकी रही। पीएम मोदी ने सभी देशों में वहां रहे भारतीय लोगों से भी मुलाकात की थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को संबोधित भी किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें