Bhopal News: मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की। भोपाल के ऐतिहासिक जंबूरी मैदान में सीएम ने रिमोट के जरिए योजना लाॅन्च की। इस योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रति माह महिलाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से योजना का पहला फाॅर्म भोपाल की रसूली बेलदार की कविता मस्तेरिया का भरा।
बता दें कि तीन दिन पहले पेश किए गए राज्य के बजट में इस योजना को लागू करने की घोषणा की गई थी। संबोधन के दौरान सीएम घुटनों के बल बैठ गए। महिलाओं को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक बेटियों की पूजा करता था।
लेकिन, बहनों में भी मैं मां दूर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को देखता हूं। बहनों की सेवा कर मेरा सीएम बनना जीवन को सार्थक बना गया। उन्होंने कहा कि एक लाडली बहना सेना भी बनाएंगे। गड़बड़ करने वालों को भी ठीक कर देंगे।
कन्या विवाह योजना की यूं हुई शुरुआत
सीएम ने मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कई जगह यह बात करता था कि बेटा-बेटी बराबर हैं। एक जगह जब मैं भाषण दे रहा था तो बूढ़ी मां खड़ी हो गईं। बोली- बेटी आ गई और बड़ी हो गई तो शादी का इंतजाम तू करवाएगा? मैंने तय किया कि सिर्फ भाषण से काम नहीं चलेगा। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने पहली बार कन्या विवाह योजना बनाई।
पूर्व सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना
मुझे लगा कि कन्या विवाह योजना से काम नहीं चलेगा इसलिए तय किया कि बेटी पैदा होगी, तो लखपति होगी। मैंने तय किया कि बेटियों को लखपति बनाएंगे। इसलिए लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। इसके बाद मैंने तय किया कि 12वीं में जो बेटी 60 प्रतिशत नंबर लाएगी उसे 5 हजार रुपए देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार ने मेरी कई योजनाओं को बंद कर दिया।
सीएम ने साझा की योजना की कहानी
सीएम ने कहा कि एक दिन मैं रात भर जागा। सुबह 4 बजे मैंने पत्नी को जगाया। कहा- एक योजना मेरे दिमाग में आई है। सभी बहनें मुझे भाई मानती हैं। मैं भी तो अपनी बहनों को कुछ दूं। लगा कि साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने पैसा देंगे तो बहनों की समस्या का समाधान होगा। वे इज्जत से जी सकेंगी। इसी विचार से बनी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना। यह केवल योजना नहीं, बहनों की जिंदगी बचाने का महाभियान है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines