हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

सिंचाई परियोजनाओं को लेकर CM शिवराज सख्त, कहा-किसानों को मिले पूरा फायदा

विज्ञापन
cm shivraj singh chouhan

CM Shivraj: सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का पूरा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलना चाहिए। क्योंकि किसानों के लाभ के लिए पैसे पानी की तरह बहाए जाते हैं, लेकिन कई बार अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है।

1207 करोड़ 36 लाख रूपये राशि स्वीकृत

बता दें कि कल मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम शिवराज ने अहम निर्देश दिए थे। मंत्रिपरिषद की बैठक में पन्ना जिले की रूंज मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 513 करोड़ 72 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 14 हजार 450 हेक्टेयर की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के 47 ग्रामों के 14 हजार 450 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

और पढ़िए – कर्नाटक के रण में गरजे CM शिवराज, कहा-कांग्रेस की पहचान है 3C

विज्ञापन

इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 693 करोड़ 64 लाख रूपये से क्षेत्र 13 हजार 60 हेक्टेयर रबी की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के 38 ग्रामों के 13 हजार 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

अधिकारियों को सीएम के सख्त निर्देश

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सिंचाई परियोजनाओं किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो काम करने वाली एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – कर्नाटक के रण में CM शिवराज संभालेंगे मोर्चा, इन सीटों पर करेंगे धुंआधार प्रचार

बता दें कि फिलहाल सरकार की तरफ से प्रदेश में कई सिंचाई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। यही वजह है कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की योजनाओं को लेकर सख्ती दिखाने की बात कही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola