MP News: चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्य अंचल को दी है, रीवा जिले की तहसील मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है।
मऊगंज बनेगा 53वां जिला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि रीवा जिले से अलग होकर मऊंगज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।’ बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी।
तीन तहसीलों को मिलाकर बनेगा नया जिला
मऊगंज जिले में हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी तहसील शामिल रहेंगी। जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज और देवतालाब विधानसभा शामिल रहेगी। अभी तक यह दोनों विधानसभा और तीनों तहसीलें रीवा जिले में आती थी। जिससे मऊगंज क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।
मऊगंज यूपी से सटा हुआ जिला बनेगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया था। अब मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा।
बता दें कि पिछले 20 सालों से मऊगंज को जिला बनाने की मांग चल रही थी। ऐसे में चुनावी साल में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा दांव चला है। अब विंध्य अंचल में 8 जिले हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
23 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines