MP New District: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में 54वां जिला बनाने की घोषणा कर दी है। उज्जैन जिले की नागदा तहसील को प्रदेश का 54वां जिला बनाया जाएगा। बता दें कि नागदा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग चल रही थी।
नागदा को मिली सौगात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन जिले के नागदा में सभा और रोड शो करते हुए नागदा को जिला बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने उन्हेल को नई तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि जो भी नई तहसीले बनाई जाएगी अगर वह अपनी खुशी से नए जिले में शामिल होना चाहेंगी तो उन तहसीलों को भी नए जिले में शामिल किया जाएगा।
इस दौरान सीएम शिवराज ने नागदा के लोगों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि ‘नागदा वासियों आपने मुझे खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। मैं आपको वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।’
एमपी में हो जाएंगे 54 जिले
नागदा जिले के अस्तित्व में आने के बाद अब मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 54 हो जाएगी। इससे पहले सीएम ने रीवा जिले की तहसील मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। मऊगंज जिला 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा। इससे पहले टीकमगढ़ जिले से अलग करके निवाड़ी को नया जिला बनाया गया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines