MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023’ की शुरुआत कर दी है। इसी के साथ प्रदेश की सभी 4536 कृषक प्राथमिक सहकारी समितियों में योजना के आवेदन-पत्र भरने का काम भी शुरू हो गया। खुद सीएम शिवराज ने सागर में किसान पंचम लाल पटेल सहित कुछ किसानों के कर्ज माफी के फार्म स्वयं भरे और उन्हें ब्याज माफी प्रमाण-पत्र दिये।
किसानों के साथ कांग्रेस ने धोखा किया
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हमारी सरकार किसानों की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में किसान-कल्याण के कार्य हो रहे हैं। पुरानी सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा और उन्हें डिफॉल्टर बना दिया। उन्होंने 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की और सवा साल में 48 हजार करोड़ के कर्जे में से सिर्फ 6 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। यह किसानों के साथ बड़ा धोखा था।
जोरी परसेंट पर देंगे लोन
किसानों के सर पर कर्ज की गठरी ला दी गई और वे डिफॉल्टर हो गए। इससे उन्हें फसल ऋण मिलना बंद हो गया। हमारी सरकार ऐसे प्रत्येक किसान की ब्याज की राशि भरेगी, जिससे वे डिफॉल्टर न रहे और उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना का लाभ मिल सके। जो किसान ब्याज की राशि न भर पाने के कारण डिफॉल्टर हो गए हैं। किसान अपनी सोसाइटी में जाएं, सूची देखें और नि:शुल्क आवेदन भरें। वे आवेदन की पावती भी प्राप्त करें। ऐसे सभी किसानों के ब्याज की राशि सरकार भरेगी और इसी के साथ डिफाल्टर किसानों को भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर अगली फसल के लिए फसल ऋण मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
किसानों को मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाओं में गत 3 वर्ष में 2 लाख 31 हजार 322 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खातों में डाली है। इसमें 94 हजार 394 करोड रूपए फसल उपार्जन की, 47 हजार 188 करोड़ रूपए की राशि खेती के लिये बिजली प्रदाय के अनुदान की, 15 हजार 541 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की, 7 हजार 963 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की, 4 हजार 82 करोड़ रूपए फसल मुआवजा की, 115 करोड़ रूपए सोलर पंप पर अनुदान की और 4375 करोड़ रूपए की कृषि अधो-संरचना विकास की राशि शामिल है।’
11 लाख से ज्यादा किसानों का ब्याज माफ
मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बताया कि ‘आज का दिन प्रदेश के किसानों के लिए ऐतिहासिक है। पुरानी सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा से डिफाल्टर हुए किसानों की ब्याज की राशि माफी की योजना आज प्रदेश में प्रारंभ की गई है। योजना में प्रदेश के लगभग 11 लाख किसानों के 2200 करोड रूपए के ब्याज माफ होंगे। इससे किसान सरकार की जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना का लाभ भी ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines