Ambedkar Mahakumbh Gwalior: ग्वालियर में शिवराज सरकार ने की तरफ अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिसमें बीजेपी की तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े ऐलान किए हैं। सीएम शिवराज ने प्रदेश में सभी अनुसूचित जातियों के अंतर्गत अलग-अलग उपजातियों के कल्याण बोर्ड बनाए जाने का ऐलान किया है।
गांव-गांव से ईंट जोड़ी जाएगी
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘बाबा साहब अंबेडकर का सागर में 100 करोड़ रुपए की लगात से बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। जिसके लिए आपके गांव की एक एक ईंट भी मंदिर में लगना चाहिए, इसलिए बीजेपी प्रदेश में गांव गांव से ईंट एकत्रित करेगी, रविदास जी के मंदिर में प्रदेश भर से लाई गई ईंट लगाई जाएंगी। इसके लिए बीजेपी पूरे राज्य में अभियान चलाएगी। इसके अलावा बाबा साहब के पंचतीर्थ अब तीर्थ दर्शन में शामिल किए जा रहे हैं।’
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1647541366589726721?s=20
अलग-अलग उपजातियों के कल्याण बोर्ड बनेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में सभी अलग-अलग जातियों के बोर्ड बनाए जाएंगे, इन बोर्डों में चेयरमेन बनाएं जाएंगे, जिन्हें प्रदेश में मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।’ शिवराज सरकार का यह ऐलान बड़ा माना जा रहा है। जो आगामी विधानसभा चुनाव में भी असर दिखा सकता है।
इस दौरान सीएम शिवराज ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘आज हम एक फैसला कर रहे हैं। अब परिवारों की आय 8 लाख तक की आय सीमा वाले परिवार के बच्चों भी फीस सरकार भरेगी। अभी तक 6 लाख आय वाले परिवारों के बच्चों की फीस भरती है सरकार। लेकिन अब 8 लाख वाले परिवारों की फीस भरेगी सरकार।’
बाबा साहब ने हमेंं संविधान दिया है
इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘बाबा साहब ने हमे संविधान दिया है और इसी संविधान से मोदी जी और हम सरकार चला रहे हैं। आज में अंबेडकर नाम पर मैं कई सौगाते लाया हूं। कांग्रेस ने बाबा साहब अंबडेकर महाकुंभ नहीं किया, बाबा साहब का स्मारक नहीं बनाया, आपने तो एक खानदान के लिए सब कुछ बनाया। बीजेपी ने स्मारक बनाया, कुंभ आयोजित कर रही है। संविधान बनाने वाले बाबा साहब को चुनाव हारने का काम किसने किया, कांग्रेसियों तुम्हे जनता माफ नहीं करेगी।’
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
22 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines