हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, राज्य के सरकारी स्कूलों में होगी प्राइवेट जैसी पढ़ाई और...

विज्ञापन

CM Shivraj Chauhan Big Announcement: मध्य प्रदेश इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव का असर राज्य की पार्टियों पर साफ दिखाई दे रहा है, सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के लिए नई घोषणा की है। अपनी इस घोषणा में सीएम शिवराज ने कहा कि वो राज्य के सभी गांवों में सीएम राइज स्कूल बना रहे है।

सीएम राइज स्कूल में होंगी ये सुविधा

सीएम शिवराज रविवार को सीहोर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो प्रदेश के सभी गांवों में सीएम राइज स्कूल बना रहे है। एक सीएम राइज स्कूल को बनाने में 40 करोड़ रुपये खर्च आएगा। ये स्कूल अभी सभी गांवों नहीं बन रहा हैं। फिलहाल 4 गांवों में इन स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों की तरह इस स्कूल में भी हाई फेलिसिलिटी सुविधा बच्चों को मिलेगी। जैसे छात्रों को ले जाने और ले आने के लिए स्कूल बस होगी। ये स्कूल लैब, लाइब्रेरी, गाउंड और स्मार्ट क्लास जैसी हाई टेक सुविधाओं से लैस होंगे।

यह भी पढ़ें: पोस्टरमैन ने फोड़ा BJP के थोथे प्रचार का भांडा, सीएम गेहलोत ने कहा अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन

शिवराज चौहान ने पूछा सवाल

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही महाकाल लोक के फेज 2 का उद्घाटन किया था। इसके अलावा उन्होंने लाडली बहन योजना के तहत प्रदेश की हर महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये भेजे हैं। कहा जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद सीएम शिवराज चौहान ये राशि बढ़ा सकते हैं। हाल ही में सीएम शिवराज आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडौरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता से एक बड़ा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या मामा को फिर से सीएम बनना चाहिए या नहीं? सीएम के इस सवाल के जबाब में जनता ने भी जोरदार समर्थन दिया।

Provigil

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola