Mobile Kitchen Center: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज (शनिवार) को स्मार्ट सिटी पार्क से सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत ‘मोबाइल रसोई केंद्रों’ को हरी झंडी दिखाई। इस योजना के तहत अब गरीब लोगों को 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
मोबाइल किचन सेंटर की शुरुआत
इस योजना के तहत मोबाइल किचन सेंटर शुरू किए गए हैं। इसके अंतर्गत इंदौर नगर निगम में चार, भोपाल में तीन और जबलपुर एवं ग्वालियर में दो-दो चलित रसोई केन्द्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी प्रकार, प्रदेश के शेष 12 नगर निगमों सहित पीथमपुर (इंदौर) और मण्डीदीप (भोपाल) नगर निकायों में एक-एक मोबाइल किचन सेंटर प्रारंभ किया गया है।
यह भी पढ़ें- MP: 32 फीट ऊंची दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
समय और पैसा दोनों खर्च होता था
इस अवसर पर सीएम चौहान ने कहा कि गरीब लोग जो काम के लिए या किसी अन्य कारण से शहरों में आते हैं, वे आमतौर पर होटलों में खाना खाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई केवल भोजन प्राप्त करने पर ही खर्च होती थी। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी लोग कुछ जगहों पर काम करते हैं और खाना खाने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं, इसके लिए रसोई तक आने-जाने में समय और पैसा दोनों खर्च होता है। इसलिए, मेरे दिमाग में एक विचार आया कि रसोई को उन जगहों पर ले जाया जाए जहां पर गरीब लोग काम करते हैं।
गरीब भगवान हैं और उनकी सेवा करना पूजा
सीएम ने कहा कि यह रसोई चलती रहेगी जहां गरीब लोग और मजदूर काम करते हैं और अस्पतालों के पास भी जहां विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं। श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के नजदीक सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल रसोई केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि गरीब भगवान हैं और उनकी सेवा करना भगवान की पूजा है। यह मेरे लिए एक मंत्र है। इसलिए आज हम गरीबों की सेवा के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत ‘मोबाइल रसोई केंद्र’ की शुरुआत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
23 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines