हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम शिवराज ने किया 'सीखो कमाओ योजना' का शुभारंभ, कहा-आप लोगों से स्नेह और प्रेम का रिश्ता है

विज्ञापन
cm shivraj singh chauhan

Seekho Kamao Yojana: मध्य प्रदेश में मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन से ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले राज कुशवाहा नाम के युवक का पोर्टल mmsky.mp.gov.in login पर रजिस्ट्रेशन करवाया। हर जिले में इस योजना का शुभारंभ किया गया है।

सीएम शिवराज ने सबसे पहले राज कुशवाहा से उसकी सम्रग आई और मोबाइल नंबर पूछा। जिसको दर्ज करते ही उस पर वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी आया। जिसके बाद सारी डिटेल्स भरते ही राज कुशवाहा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया। इस तरह राज कुशवाहा ‘सीखो कमाओ योजना’ में रजिस्ट्रेशन करवाने वाला पहला शख्स बन गया।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676129455113400320?s=20

तनाव में नहीं रहना है

सीएम शिवराज ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘भांजे-भांजियों तनाव में बिल्कुल नहीं रहना है। आप सभी लोग टेंशन मुक्त हो जाओ। क्योंकि आज मैं आपकी क्लास लूंगा। आपका और मेरा रिश्ता मुख्यमंत्री और विद्यार्थी का नहीं है। बल्कि प्यार और आत्मीयता का है। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। आई लव यू। क्योंकि आपका और हमारा रिश्ता प्रेम का है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1676138046570528769?s=20

पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है, आपके बेहतर भविष्य के लिए प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं। बेहतर शिक्षा कैसे मिले, पढ़ाई कैसे कर पाये। इस पर सबसे ज्यादा काम हो रहा है। एक जमाना ऐसा था, जब स्कूल पेड़ के नीचे लगा लेते थे, हमने पहला प्रयास किया की स्कूल की कम से कम बिल्डिंग होनी चाहिए। पहले रेगुलर शिक्षक स्कूल में नहीं थे। लेकिन आज उसे भी बदला जा रहा है। हमने गांव-गांव में स्कूल खोलने के साथ बच्चों को नि:शुल्क किताबें, यूनिफार्म, स्कॉलरशिप देने का काम किया, ताकि इनका भविष्य उज्जवल हो।’

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676130264454684673?s=20

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं पहले सांसद था, बच्चों से मिलता था विदिशा जिले में स्कूल मिलने गया, एक बच्चे से पूछा गंगा कहा से निकली वो बोला विंध्याचल से निकली। मैंने गुरु को बुलाया बोला ऐसा क्यों वो बोले 500 रुपय मैं तो इतना ही होगा। ये कल्चर हमने खत्म किया, रेगुलर शिक्षकों को भेजा हमने शिक्षक भेजे, हमने तय किया की उत्तीर्ण बच्चों को लैपटॉप मिले। जब मामा नहीं था तो लैपटॉप छिन गए थे। लेकिन अब फिर लैपटॉप मिल रहे हैं। बेटा -बेटियों को साइकिल भी देना शुरू किया है, ताकि स्कूल की दूरी कम हो सके।’

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676137474765262849?s=20

फीस भी मामा भरवाएगा

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कई बच्चे जो आर्थिक कमजोर परिवारों से आते हैं। जिनके पास पैसे नहीं होते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब बस नंबर लाओ आईटीआई, आईआईएम से लेकर विदेश के कॉलेज तक की फीस मामा भरवायेगा, रोजगार के तरीके हैं। सरकारी नौकरियों पर लगातार भर्तियां चल रही हैं। मैं घोषणा कर चुका हूं एक साल में एक लाख भर्ती की जायेंगी, 55 हजार हो चुकी है, 15 अगस्त के पहले होंगी। सरकार नौकरी में भर्ती चलती रहेगी।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1676137793939177472?s=20

लोन वापस करने की गारंटी मामा लेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमारे यहां सेल्फ एंप्लॉयमेंट की अलग-अलग योजना है, उनमें से एक योजना ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ है। आपको अपना छोटा उद्योग लगाना हो, तो उसके लिए बैंक आपको 50 लाख रुपये तक का लोन देगा और लोन को वापस करने की गारंटी मामा लेगा।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें